Tuesday, August 5, 2008

कामाग्नी

Photobucket
यह समय हरेक इंसान के जीवन में आता है, जब यह कामाग्नी इन्सान के भीतर एक चिंगारी बन कर फूटती है और फिर छोटे-छोटे हवा के थपेड़े उसे धीरे-धीरे इतना भड़का देते हैं कि इस आग के लपेटे में जो भी फँसता है...वह इस आग में जल कर भस्म हुए बिना नही बचता।भले ही किसी के जीवन में यह अवसर सिर्फ एक बार ही आए।पता नही कोई इससे बचा भी है या नही?लेकिन जीवन की इस सच्चाई को कैसे झुठलाया जा सकता है....शायद यह कोई नही जानता।इसी सोच नें इस कविता को जन्म दिया है......


अरे मन !
क्यूँ भटकाता है?
पता नही-
तू मेरा मालिक है या मैं?
लेकिन हरिक स्वयं को बताता है।

ऐसा क्यूँ कर होता है-
हर नव यौवना बराबर की लगती है।
दो पत्थरों के आपस में छूते ही
आग-सी जलती है?

शायद
मेरे भीतर कुछ गलत है
जो मुझ को भटकाता है।
लेकिन उस गलत को
कौन ढूँढ पाता है?

पता नही हजारों हजार बार,
शायद जन्म जन्मान्तरों से,
चलते-चलते अनायास
इंसान गिर जाता है।
होश में आनें के बाद,
अपनें को गलियाता है।

लेकिन फिर भी,
सुन्दरता के भीतर
अक्सर ढूंढ लेता है तुम्हें
और स्वयं को,
जल रही कामाग्नी के बीच
पंतगा बन फड़फड़ते हुए।

पंतगा पहले दिन
लौं को देख मचलता है।
दूसरे दिन कुछ करीब आता है।
तीसरे दिन लौं पर मडराता है
और चौथे दिन .........
उसी में समा जाता है।

जानता था इस में जले बिना
ना जान पाएगा।
इस जाननें की अभिलाषा में,
स्वयं को गँवाएगा।

नही जानता-
क्या लौ भी वही महसूस करती है....
जो पंतगा करता है।
या हर दीया....
पंतगे के लिए जलता है।

अक्सर
इसी सोच-विचार में,
यह मन अटक जाता है।

अरे मन !
क्यूँ भटकाता है?
पता नही-
तू मेरा मालिक है या मैं?
लेकिन हरिक स्वयं को बताता है।

Friday, August 1, 2008

चलो चाँद की ओर

विज्ञानिकों ने कहा है कि चाँद पर पानी हो सकता है। यह खबर स्च्ची है या नही कुछ पता नही लेकिन यदि चाँद पर सच में ही पानी मिल जाता है तो हमारे वैज्ञानिक वहाँ पहुँच कर क्या काम करेगें। इसी पर कुछ प्रकाश डाला है। क्यूँकि धरतीवासीयॊं से इस से ज्यादा की उम्मीद नही की जा सकती।ये वैज्ञानिक वहाँ जाकर जो करेगें वह जानिए।

चलो चाँद की ओर ।


चलो चाँद की ओर ।


धरती को तो नर्क बना दिया


परमाणु बंम्ब से इसे सजा दिया


बचा ना कोई छोर॥


बचा ना कोई छोर...


चलो चाँद की ओर ... चलो....


चाँद पे जा के बंम सजाएं


नफरत की फसलें लहराएं


करें धर्मके नाम पर शोर॥


चलो चाँद की ओर ।
चलो चाँद की ओर ।