Monday, December 2, 2013

ओ मेरे रामा,,,,



चलते चलते
कितनी दूर
चला आया हूँ
सोच यही फिर 
पीछे देखा
कुछ ना पाया
मैं वही था
चला जहाँ से
ओ मेरे रामा......
कैसी है ये
तेरी माया...तेरी माया..
समझ ना पाया।

पागल मनवा
फिर फिर भागे
सोया हो तो 
जाग भी जाता
मृगतृष्णा 
जैसे मन की छाया।
पद की अभिलाषा
धन की आशा
यश की करे मन कामना
सबसे आगे रहने की
हर मन जन्में भावना
सब कुछ पा कर भी क्या पाया
जैसे धूप की छाया
ओ मेरे रामा......
कैसी है ये
तेरी माया...तेरी माया..
समझ ना पाया।



4 comments:

  1. बस चलते ही जाना है
    जाने कितनी दूर अभी
    न जाने अब क्या पाना है
    रही न जिसकी आस कभी
    तू ही जाने तेरी माया ...
    ओ मेरे रामा...कैसी है ये तेरी माया .....तेरी माया .....

    ReplyDelete
  2. bahut khoob.. oh rama :)

    Please visit my site and share your views... Thanks

    ReplyDelete

आप द्वारा की गई टिप्पणीयां आप के ब्लोग पर पहुँचनें में मदद करती हैं और आप के द्वारा की गई टिप्पणी मेरा मार्गदर्शन करती है।अत: अपनी प्रतिक्रिया अवश्य टिप्पणी के रूप में दें।