विज्ञानिकों ने कहा है कि चाँद पर पानी हो सकता है। यह खबर स्च्ची है या नही कुछ पता नही लेकिन यदि चाँद पर सच में ही पानी मिल जाता है तो हमारे वैज्ञानिक वहाँ पहुँच कर क्या काम करेगें। इसी पर कुछ प्रकाश डाला है। क्यूँकि धरतीवासीयॊं से इस से ज्यादा की उम्मीद नही की जा सकती।ये वैज्ञानिक वहाँ जाकर जो करेगें वह जानिए।चलो चाँद की ओर ।
चलो चाँद की ओर ।
धरती को तो नर्क बना दिया
परमाणु बंम्ब से इसे सजा दिया
बचा ना कोई छोर॥
बचा ना कोई छोर...
चलो चाँद की ओर ... चलो....
चाँद पे जा के बंम सजाएं
नफरत की फसलें लहराएं
करें धर्मके नाम पर शोर॥
चलो चाँद की ओर ।
चलो चाँद की ओर ।