हम से होकर अनंत दिशाएं चारों ओर जाती हैं....लेकिन सभी दिशाएं वापिस लौटनें पर हम में ही सिमट जाती हैं...हम सभी को अपनी-अपनी दिशा की तलाश है..आओ मिलकर अपनी दिशा खोजें। ************************************************************************************************************************************ ************************************************************************************************************************************

Thursday, January 1, 2009

नया साल आ रहा है।

मेरे सपनों को
साथ लेकर,
मेरे अपनों की
यादें देकर,
देखो!
वह जा रहा है.......
नया साल आ रहा है।

नये साल!
तुम बुरा मत मानना।
कुछ सालों से
मैं तुम्हारा स्वागत
ठीक से नही कर पा रहा हूँ।
क्यूँकि हर बार की तरह
इस बार भी
मुस्काहट के पीछे
आँसु छुपा रहा हूँ।

जानता हूँ
हम सब रस्म तो निभाएगें।
"नया साल मुबारक हो"
सब मिल कर गाएगें।
लेकिन क्या जो हमारे अपनें
दहशतगर्द का शिकार हुए
उन्हें भूल पाएगें।
देश के लिए जो मर मिटे
उन शहीदों के लिए
क्या दो आँसु भी ना बहाएगें?
मुझे तो
यही ख्याल
खा रहा है।

मेरे सपनों को
साथ लेकर,
मेरे अपनों की
यादें देकर,
देखो!
वह जा रहा है.......
नया साल आ रहा है।
नया साल आ रहा है।

19 टिप्पणियाँ:

"अर्श" said...

बहोत खूब लिखा है बाली साहब नव वर्ष मुबारक हो मंगलकामना के साथ ..............

अर्श

विनय said...

नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ, यह आपके लिए सुख व समृद्धि लाये। शुभ वर्ष 2009!

राज भाटिय़ा said...

नव वर्ष की आप और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं !!!नया साल आप सब के जीवन मै खुब खुशियां ले कर आये,ओर पुरे विश्चव मै शातिं ले कर आये.
धन्यवाद

dhiru singh {धीरू सिंह} said...

नया साल आ गया है यह साल आपको खुशिया दे शान्ति दे आसू न दे यही प्रार्थना है परमपिता परमेश्वर से

mehek said...

bahut sundar abhivyakti naya saal mubarak

prabhat gopal said...

happy new year

bhoothnath said...

aane do naa "bali" is naye naye saal ko........
ham dekha karenge mud-mud ke gujre hue saal ko......!!
आने दो ना "बाली" इस नए-नए साल को........
हम देखा करेंगे मुड़-मुड़ के गुजरे हुए साल को......!!

पा.ना. सुब्रमणियन said...

सुंदर रचना. . नव वर्ष आपके लिए मंगलमय हो.

Vijay Kumar Sappatti said...

naye varsh ki shubkaamnaye, baali sir ji ,

aapki ye nazm to bahhut sundar ban padhi hai

badhai


vijay

रंजन said...

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

समयचक्र - महेद्र मिश्रा said...

नववर्ष की हार्दिक शुभकामना और बधाई . आपका जीवन सुख सम्रद्धि वैभव से परिपूर्ण रहे . उज्जवल भविष्य की कामना के साथ.
महेंद्र मिश्रा
जबलपुर.

Dr.Bhawna said...

आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...

अक्षय-मन said...

अरे वाह....
बहुत बहुत बहुत ही अच्छा लिखा है....
नए साल के आगमन पर.......कुछ पुरानी यादें बहुत खूब///////

अक्षय-मन

JHAROKHA said...

Respected Bali ji,
Naye sal ka svagat apne ek khoobsoorat kavita se kiya hai.Apko nav varsh kee dheron shubhkamnayen.

abhivyakti said...

nav varsh ki hardik shubhkamnaye.mai bhi kuchch aisa hi sochti hoon.

hem pandey said...

मेरे सपनों को
साथ लेकर,
मेरे अपनों की
यादें देकर,
देखो!
वह जा रहा है.......
नया साल आ रहा है।

- सुंदर पंक्तियाँ !

hempandey said...

नव वर्ष पर आपकी प्रस्तुति पढ़ी. अच्छी लगी. रचना का सकारात्मक उल्लेख मैंने अपने ब्लॉग की नयी पोस्ट में किया है. कृपया देखियेगा.

shelley said...

achchhi kavita hai.

creativekona said...

Bali ji ,
Naye sal par achchhee kavita ke liye sadhuvad.
Apke jeevan men bhee naya sal dheron khushiyan laye.
Hemant Kumar

Post a Comment

आप द्वारा की गई टिप्पणीयां आप के ब्लोग पर पहुँचनें में मदद करती हैं और आप के द्वारा की गई टिप्पणी मेरा मार्गदर्शन करती है।अत: अपनी प्रतिक्रिया अवश्य टिप्पणी के रूप में दें।