हम से होकर अनंत दिशाएं चारों ओर जाती हैं....लेकिन सभी दिशाएं वापिस लौटनें पर हम में ही सिमट जाती हैं...हम सभी को अपनी-अपनी दिशा की तलाश है..आओ मिलकर अपनी दिशा खोजें। ************************************************************************************************************************************ ************************************************************************************************************************************

Monday, January 12, 2009

बचपन की यादें

झिम-झिम-झिम-झिम बरसे मेघा झिम-झिम बरसे अँखियां।
रात अंधेरी संग ना साथी, खो गई सारी सखियां।
आता है फिर याद हमें वही गुजरा हुआ जमाना।
लगातार बतियाते रहना, आँखों से शर्माना।
भूल ना पाए अब तक हम बचपन की वो यादें।
झूठ-मूठ के राजा-रानी, झूठ-मूठ के वादें।
बेमतलब दुश्मन से लड़ना,लड़-लड़ कर मर जाना।
झूठ-मूठ तेरा रोना,हँस कर, मेरा उठ जाना।
पता नही अब कब लौटेगी बचपन की वो सखियां।
झिम-झिम-झिम-झिम बरसे मेघा झिम-झिम बरसे अँखियां।


12 टिप्पणियाँ:

विनय said...

बहुत सहज और सुन्दर कविता है

---मेरा पृष्ठ
गुलाबी कोंपलें

रश्मि प्रभा said...

bachpan ke din......in mohak yaadon ko hum kitne jatan se rakhte hain....aapne bata diya,bahut achha laga

mehek said...

bahut sundar aur komal.

Udan Tashtari said...

बढ़िया अभिव्यक्ति. आजकल कम दिख रहे हो??

JHAROKHA said...

Respected Baliji,
Bahut sahaj shabdon men apne bachpan kee yadon ko sanjoya hai.Badhai.
Poonam

creativekona said...

Bali ji,
Bachpan kee yaden to sabheeke pas hotee hain,lekin unhen samhal kar ham kitna rakh pate hain ye hamaree khasiyat hogee.Achchhee kavita ke liye badhai.
Hemant Kumar

विनय said...

आपका सहयोग चाहूँगा कि मेरे नये ब्लाग के बारे में आपके मित्र भी जाने,

ब्लागिंग या अंतरजाल तकनीक से सम्बंधित कोई प्रश्न है अवश्य अवगत करायें
तकनीक दृष्टा/Tech Prevue

बवाल said...

झिम-झिम-झिम-झिम बरसे मेघा झिम-झिम बरसे अँखियाँ
कितनी सुन्दर और गेयता में अति मधुर रचना रही ये बाली जी, आपका धन्यवाद और आभार इसे पढ़वाने के लिए। बचपन कितना हसीन हुआ करता था "झूठ-मूठ तेरा रोना,हँस कर, मेरा उठ जाना”
अहा!

अक्षय-मन said...

बहुत ही सुंदर यादें सजोई हैं आपने.......
मन प्रफुल्लित हो गया.........रचना पढ़कर

अक्षय-मन

विनय said...

मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएँ
मेरे तकनीकि ब्लॉग पर आप सादर आमंत्रित हैं

-----नयी प्रविष्टि
आपके ब्लॉग का अपना SMS चैनल बनायें
तकनीक दृष्टा/Tech Prevue

Vijay Kumar Sappatti said...

aadarniy baali ji

aapki kavita ne to hamen bachpan men pahuncha diya ..

badhai , itni sundar rachna ke liye

main bhi kuch naya likha hai ..

aapka

vijay

bhoothnath(नहीं भाई राजीव थेपडा) said...

आपने तो भाई मुझे भी कुरेद दिया........इस अभिव्यक्ति के लिए आपको धन्यवाद..........!!

Post a Comment

आप द्वारा की गई टिप्पणीयां आप के ब्लोग पर पहुँचनें में मदद करती हैं और आप के द्वारा की गई टिप्पणी मेरा मार्गदर्शन करती है।अत: अपनी प्रतिक्रिया अवश्य टिप्पणी के रूप में दें।